Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून पुलिस में उप निरीक्षकों के स्थानान्तरण, कई चौकी व थानों में बदली तैनाती

देहरादून पुलिस में उप निरीक्षकों के स्थानान्तरण, कई चौकी व थानों में बदली तैनाती

देहरादून। जनपद में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के तहत उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जारी आदेश के अनुसार 18 दिसंबर 2025 को कुल 10 उप निरीक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से अन्य थानों, चौकियों एवं शाखाओं में स्थानान्तरित किया गया है।

जारी प्रेस नोट के अनुसार कोतवाली पटेलनगर में तैनात उप निरीक्षक कुलदीप शाह को एसआईएस शाखा, पुलिस कार्यालय भेजा गया है, जबकि एसआईएस शाखा से उप निरीक्षक प्रमोद शाह को कोतवाली पटेलनगर में तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में चौकी प्रभारी लक्खीबाग उप निरीक्षक आशीष कुमार को आईएसबीटी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। थाना नेहरू कॉलोनी से उप निरीक्षक जयवीर सिंह को चौकी प्रभारी लक्खीबाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बालावाला चौकी प्रभारी संजय रावत को मयूर विहार चौकी भेजा गया है, जबकि कोतवाली डोईवाला से उप निरीक्षक सुनील नेगी को चौकी प्रभारी बालावाला नियुक्त किया गया है।

मयूर विहार चौकी से उप निरीक्षक राजीव धारीवाल को थाना सहसपुर भेजा गया है। वहीं थाना सहसपुर में तैनात उप निरीक्षक विजय थपलियाल को थाना डोईवाला स्थानान्तरित किया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन से उप निरीक्षक मुकेश नेगी को थाना बसंत विहार तथा उप निरीक्षक मदन बिष्ट को थाना नेहरू कॉलोनी में तैनाती दी गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार ये स्थानान्तरण प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page