Connect with us

उत्तराखण्ड

यारसागम्बू के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किए दो तस्कर, भेजे जेल

हल्द्वानी। यारसागम्बू  की तस्करी कर रहे दो तस्करों को चैकिंग के दौरान पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में कीड़ा जड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच आवास विकास के समीप दो कीड़ाजड़ी तस्करों के आने की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच संदिग्धावस्था में खड़े दो युवकों के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 782 ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद हुई। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम सुबोध कुमार पुत्र स्व. रोशन लाल निवासी हाल पलटन बाजार, देहरादून व भूपेश सिंह कोरंगा पुत्र दलीप सिंह कोरंगा निवासी सुमगढ़, कपकोट बताये। इस बीच पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी बुला लिया। दोनों ने बताया कि वह यहां कीड़ा जड़ी बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page