Connect with us

उत्तराखण्ड

गैराज में खड़ी दो कारों में लगी आग, पैट्रोल टैंक फटने से बाल-बाल बचे दमकल कर्मी

हल्द्वानी। गौलापार में सड़क किनारे खड़ी दो कारों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीती रात गौलापार के खेड़ा में सड़क किनारे खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। इससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

इस बीच एक कार का पैट्रोल टैंक फट गया। जिसमें दमकल कर्मी बाल-बाल बच गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कारों की आग बुझाई गई। कारों में आग लगने की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page