Connect with us

उत्तराखण्ड

नमाज के दौरान ‌दो पक्षों में हुआ विवाद, तीन लोग हुए घायल

रूड़की। तरावीह की नमाज के दौरान बुधवार रात दो पक्षों में आपस में जमकर मारपीट हो गयी। जिससे वहां मौजूद तीन लोगों के सिर फूट गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया।

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत ग्राम सरकडी तहारपुर का है। घटना की बाबत एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि ग्राम सरकडी में रोजाना की तरह बुद्धवार की रात भी तरावीह की नमाज अदा की जा रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के साहिल व दूसरे पक्ष के साकिब के बीच कुछ कहा सुनी हो गयी।

जैसे ही दोनों पक्ष बाहर निकले तो उनमें लात घूसे चलने लगे और दोनों में पथराव भी शुरू हो गया। जिससे तीन लोग घायल भी हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घायलों को उपचार हेतु राजकीय अस्पताल भिजवा दिया। इस घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page