Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस में दो उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, पीपिंग सेरेमनी में लगाया गया स्टार

नैनीताल। जनपद नैनीताल में तैनात उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और मोहम्मद यूनुस को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस लाइन नैनीताल में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों को निरीक्षक पद के स्टार अलंकृत किए। इस अवसर पर उन्होंने दोनों अधिकारियों की लंबे समय तक पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
प्रवीण कुमार और मोहम्मद यूनुस ने उपनिरीक्षक के रूप में अपनी सेवा यात्रा शुरू की थी। वर्षों की सेवा और अनुभव के बाद उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
दोनों अधिकारियों की पदोन्नति को नैनीताल पुलिस परिवार ने उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page