Connect with us

उत्तराखण्ड

‌ट्रैक्टर की टक्कर से हिमाचल से घूमने आये कार सवार दो युवकों की मौत, तीन घायल

देहरादून। विकासनगर के समीप हरबर्टपुर सहारनपुर हाईवे पर धर्मा वाला चौक के पास ट्रैक्टर-कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

चौकी प्रभारी धर्मावाला भरत सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को कार सवार पांच लोग हरबर्टपुर से धर्मावाला होते हुए हिमाचल जा रहे थे। जबकि धर्मावाला से ट्रैक्टर हरबर्टपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार अमन कुमार (30), तथा रजनी (27) की मौत हो गई।

जबकि घायल अनिल कुमार पुत्र जगत राम मुकेश कुमार पुत्र करतार सिंह विशाल पुत्र विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी घायल और मृतक कांगड़ा जिला हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। मृतकों का पंचनामा पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page