उत्तराखण्ड
रामनगर में दो युवक अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
रामनगर, 6 जुलाई। रामनगर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से एक-एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंदेशा स्टोन क्रेशर से बंजारी कोसी नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की गई। इस दौरान दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से अवैध हथियार बरामद होने की बात कही गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल पुत्र हरी सिंह, निवासी पटोली मेहताब वन, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर तथा पवन कुमार पुत्र भीम सेन, निवासी मऊआडाली मेहताब वन, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 209/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गणेश जोशी और कांस्टेबल संजय दोसाद शामिल रहे।




