Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार, दो की मौत

ऋषिकेश। यहां एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग में अनियंत्रित बोलोरो वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है। अन्य सभी घायल ठीक हैं।

वाहन ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा था। वाहन में दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह ( 35 वर्ष) निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर, शीला पत्नी दिलबर (30 वर्ष) पता निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर, आरव पुत्र दिलबर (6 वर्ष), शिवांशी पुत्री दिलबर (4 वर्ष),बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह (25 वर्ष) सुनील पुत्र छप्पन सिहं (26) सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page