Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

रूड़की। अनियंत्रित ट्रैक्टर महिला के ‌लिए काल बन गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कूड़ा डालने जा रही महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक नाबालिग बताया जा रहा है।

यह हादसा थाना झबरेडा अन्तर्गत गांव सढौला माजरा में हुआ। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी का कहना है कि अनीता नामक एक महिला कूड़ा डालने के लिये सडक पार कर रही थी। तभी एक बच्चा तेजी से वहां से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था।

इसी दौरान अनीता तेजी से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल रूड़की भिजवा दिया है। इधर इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page