Connect with us

उत्तराखण्ड

कृ‌षि मंत्री की केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के साथ पीएमएसवाई के तहत बनने वाली सड़कों पर चर्चा, मिला यह आश्वासन

देहरादून। सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत पर्वतीय क्षेत्रों के 250 से अधिक जनसंख्या की सम्पर्क विहीन पात्र बसावटों को सड़क मार्ग से संयोजित किये जाने का लक्ष्य है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा अत्याधिक ठंड तथा वन पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृतियां मिलने में देरी के कारण सड़कों के निर्माण के लिए कम समय मिल पाता है। जिस कारण कार्य की प्रगति प्रभावित होती है।

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से पी.एम.जी.एस.वाई. स्टेज-1 एवं स्टेज-2 के अवशेष कार्यों को पूर्ण किये जाने की निर्धारित समय-सीमा को मार्च 2024 से बढ़ाकर सितम्बर, 2024 तक करने का अनुरोध किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्राम्य विकास मंत्री जोशी को सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार भी व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page