Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी: बेटियों ने फिर मारी बाजी, रामनगर के अक्षत गोपाल बने हाईस्कूल टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी: बेटियों ने फिर मारी बाजी, रामनगर के अक्षत गोपाल बने हाईस्कूल टॉपर

रामनगर/देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने आज वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। इस बार भी बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। परिणाम आते ही प्रदेशभर के लाखों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई, तो कहीं उम्मीदों पर खरे न उतर पाने वाले छात्र मायूस भी दिखे।

हाईस्कूल में 92.10% छात्र पास, छात्राओं का दबदबा

हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,08,983 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 1,00,373 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल परीक्षा परिणाम 92.10 प्रतिशत रहा।
छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 88.03%
छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत – 96.07%
यानि साफ है कि इस बार भी बेटियों ने मेहनत, अनुशासन और लगन से लड़कों को पीछे छोड़ दिया।

रामनगर का नाम रोशन, अक्षत गोपाल बने प्रदेश टॉपर

हाईस्कूल परीक्षा में रामनगर निवासी अक्षत गोपाल ने 98.20% (491/500) अंक हासिल कर पूरे उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त किया। रामनगर के लिए यह गर्व का क्षण है।
दूसरे स्थान पर इशांत कोठारी (उत्तरकाशी) और भूमिका (नैनीताल) ने 98% अंक प्राप्त किए।
इंटरमीडिएट में 85.11% रिजल्ट, बेटियां फिर आगे
इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,00,452 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 85,499 छात्र-छात्राएं पास हुए। कुल परीक्षा परिणाम 85.11 प्रतिशत रहा।
छात्रों का परिणाम – 81.93%
छात्राओं का परिणाम – 88.09%
यह आंकड़े फिर साबित करते हैं कि बेटियां हर मोर्चे पर आगे बढ़ रही हैं।

इंटर में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया

इंटरमीडिएट परीक्षा में गीतिका पंत (बागेश्वर) और सुशीला मेहंदीरेट्टा (काशीपुर) ने 98% (490/500) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश टॉप किया।
दूसरे स्थान पर आर्यन (देहरादून) ने 97.80% अंक प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर वंशिका (हरिद्वार) रहीं।

बागेश्वर जिला फिर चमका

हाईस्कूल और इंटर दोनों परीक्षाओं में बागेश्वर जिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहा। शिक्षा के क्षेत्र में छोटे जिले का यह बड़ा संदेश है।

मेहनत रंग लाई, अब आगे की दौड़ शुरू

रिजल्ट आने के साथ ही अब छात्रों के सामने कॉलेज एडमिशन, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की नई चुनौती खड़ी है। जो सफल हुए हैं उन्हें मेहनत जारी रखनी होगी, और जो पीछे रह गए हैं उन्हें निराश नहीं होना चाहिए—क्योंकि एक परीक्षा जिंदगी का आखिरी फैसला नहीं होती।

ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page