Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड:भाजपा के इस हेकड़ीबाज विधायक के खिलाफ निगम कर्मियों ने खोला मोर्चा,विधायक सहित पांच पर केस दर्ज।

देहरादून।सल्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक महेश जीना के खिलाफ राजधानी की कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है। विधायक के साथ ही उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना का नगर निगम का प्रकरण अब तूल पकड़ता जा रहा है, महेश जीना पर आरोप है को उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार के कार्यालय में घुसकर न केवल उनसे अभद्रता की बल्कि आरोप है कि नगर आयुक्त को अपशब्द तक बोले… जिसके बाद नाराज नगर निगम कर्मचारी महसंघ ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया और पुरे नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने से भी मना कर दिया, नगर निगम कर्मचारी महासंघ के कर्मियों की मांग है कि अब उन्हें विधायक का इस्तीफा चाहिए और विधानसभा से विधायक की सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए और जब तक अपने व्यवहार के लिए विधायक सार्वजनिक रूप से माफ़ी नही मांगते तब तक कार्य बहिष्कार रहेगा।

भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जुगरान का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रकरण निकल कर सामने आया है यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने आगे कहा की हम यह कैसे मानले की यह पूरा वीडियो है किसने किस्से क्या कहा यह जांच का विषय है।
नगर निगम में विधायक के हंगामे का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है उन्होंने गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे को मामले की जांच करने का निर्देश दिया और 15 दिन में प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है।

भाजपा विधायक द्वारा नगर आयुक्त से अभद्रता करने के मामले में IAS संगठन ने भी विधायक महेश जीना की निंदा की हैं। वहीं इसी प्रकरण को लेकर एक शिष्ट मण्डल पुलिस महानिदेशक अभिनय कुमार से भी मिला है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से आरोपी विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page