Connect with us

उत्तराखण्ड

ग्रामीणों को राहत- बच्ची को निवाला बनाने के बाद बनी हुई थी गुलदार की दहशत, पिंजरे में हुआ बंद

रुद्रप्रयाग। लंबे समय से आतंक का पर्याय बना आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार के आतंक के चलते ग्रामीणों का घरों से निकला दुश्वार हो गया था। बीती रात यह गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई है।

बताते चलें कि रूद्रप्रयाग  जिले के अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत गहड़ गांव में लंबेसमय से गुलदार की दहशत बनी हुई थी। इस गुलदार ने एक सप्ताह पूर्व घर के आंगनल में खेल रही दो साल की बच्ची को निवाला बना लिया था। उस समय ग्रामीण अपने खेतो में ही काम कर रहे थे और परिवार के लोंगो ने जब शोर मचाया तो गुलदार 100 मीटर की दूरी पर बच्ची को घास के नीचे छिपा कर भाग गया था और चारों ओर से शोर गुल मच गया।

तब ग्रामीणों और वन विभाग की टीम और पुलिस विभाग द्वारा गांव में सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग की ओर से 15 लोगों की टीम जो गांव में गश्त लगा रही थी और एक पिजंरा लगा था, साथ ही ड्रोन की मदद से गुलदार पर नजर रखी जा रही थी। बीती देर सांय गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिससे शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के सहयोग और वन विभाग की टीम द्वारा वन विभाग जिला मुख्यालय में लाया गया है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page