Connect with us

उत्तराखण्ड

‌जेल से जमानत पर छूट कर घर पहुंचा हिस्ट्रीशीटर और भाई की ही लगा डाली धुनाई

रूड़की। जमानत पर छूूटे हिस्ट्रीशीटर ने शनिवार की सुबह अपने भाई पर हमला कर दिया। इस बाबत पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत मौहल्ला मिलाप नगर का है। घटना की बाबत थानेदार बारू सिंह चौहान ने बताया कि मिलाप नगर काॅलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर भरत सिंह गत दिनों जमानत पर जेल से छूटा था। आज सुबह भरत ने घरेलू विवाद के चलते अपने भाई पर हमला करके उसे गम्भीर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी भरत को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page