Connect with us

उत्तराखण्ड

जसपुर में हथियारों की खेप पकड़ी गई: STF का बड़ा एक्शन, यूपी-उत्तराखंड गैंग का खेल खत्म!

जसपुर में हथियारों की खेप पकड़ी गई: STF का बड़ा एक्शन, यूपी-उत्तराखंड गैंग का खेल खत्म!

उत्तराखंड में अवैध हथियारों के कारोबार पर एक बार फिर बड़ी चोट पड़ी है। STF की एंटी नारकोटिक्स टीम ने जसपुर में दबिश देकर ऑटोमैटिक हथियारों की बड़ी खेप के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सक्रिय हथियार तस्करी के नेटवर्क की कमर टूटती नजर आ रही है।
STF और कोतवाली जसपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्तों के कब्जे से 02 पम्प एक्शन गन, 02 पिस्टल (.32 बोर) और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह (39 वर्ष) और सिमरनजीत (37 वर्ष) के रूप में हुई है। सिमरनजीत थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि ये हथियार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से लाए गए थे, जिन्हें जसपुर में बेचने की तैयारी थी। इतना ही नहीं, इन हथियारों को फर्जी लाइसेंस के जरिए वैध दिखाने की साजिश भी रची जा रही थी।
पिछले 10 दिनों में STF की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें अब तक 05 अपराधियों को गिरफ्तार कर 06 तमंचे, 02 पम्प एक्शन, 02 पिस्टल और 31 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि प्रदेश में हथियारों के काले कारोबार पर शिकंजा कसता जा रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल—
👉 आखिर किसके इशारे पर चल रहा था ये नेटवर्क?
👉 और किन-किन जगहों पर पहुंचने वाली थी ये खतरनाक खेप?
STF अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुट गई हैँ.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page