Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम का पूर्वानुमान- पहाड़ों में बूंदाबांदी तो मैदानों में गर्जन वाले बादल विकसित होने के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। पर्वतीय जनपदों में बूंदाबांदी के साथ ही मैदानी इलाकों में भी गर्जन वाले बादल विकसित होने के आसार हैं। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले एक-दो दिन में मौसम में बदलाव के आसार हैं पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी की संभावना है। वहीं पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग नैनीताल , पिथौरागढ़ , बागेश्वर और टिहरी जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल राज्य में 22 नवंबर तक मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। नवंबर आखिरी सप्ताह से तापमान में गिरावट आने का सिलसिला शुरू होगा। जिसके बाद कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तराखंड में फिलहाल सुबह का औसत तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि दोपहर को 26 और रात को 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.6 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.2 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page