Connect with us

उत्तराखंड दर्शन

 केदारनाथ के गर्भगृह में महिला ने उड़ाए नोट, मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

देहरादून। केदारनाथ धाम के पवित्र गर्भगृह में एक महिला के डिस्को बार की तरह नोट उड़ाने पर लोगों में भारी नाराजगी है. हैरानी की बात ये है कि महिला के पास खड़े तीर्थ पुरोहित मंत्रोच्चारण कर रहे हैं. जबकि, नोट उड़ा रही महिला को रोकने का प्रयास तक नहीं किया जा रहा. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रही महिला कौन है?

वायरल वीडियो में केदारनाथ धाम के गर्भगृह में एक महिला केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में नोट उड़ाती नजर आ रही है। नोट उड़ाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उधर, वीडियो वायरल होते ही बीकेटीसी हरकत में आया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक महिला केदारनाथ ज्योर्तिलिंग पर रुपए उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। महिला के पास कुछ तीर्थ पुरोहित भी दिखाई दे रहे हैं, जो महिला को रोकने का प्रयास भी नहीं कर रहे हैं।

यह वीडियो एक हफ्ता पुराना बताया जा रहा है, जो दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। केदारनाथ धाम के पवित्र गर्भगृह में एक महिला के गलत तरीके से नोट उड़ाने पर लोगों में भारी नाराजगी है। हैरानी की बात ये है कि महिला के पास खड़े तीर्थ पुरोहित मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। जबकि, नोट उड़ा रही महिला को रोकने का प्रयास तक नहीं किया जा रहा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रही महिला कौन है? 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड दर्शन

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page