Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके में महिला ने पंखे के सहारे लगाया फांसी का फंदा, मौत

देहरादून। एक महिला ने फांसी का फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। उसका शव पंखे के सहारे फंदे में झूलता मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतार उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय पार्षद रमेश कुमार ने टेलीफोन के माध्यम थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस को सूचना दी कि सुभाष नगर गुप्ता स्टोर के पास किसी महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे में बने कुंडे से नीचे उतारा। मृतका की पहचान पुष्पा पत्नी राजेश बहादुर निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है।

मौके पर जुटाई गई जानकारी में मृतका के पति ने बताया कि मृतका का वर्ष 2014 में विवाह हुआ था और उसे वर्तमान में कोई बच्चा भी नहीं था। थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचित कर शव को कोरोनेशन चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि महिला के द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page