Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में रक्षाबंधन पर निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

देहरादून। रक्षाबंधन त्यौहार पर प्रदेश सरकार ने बहनों को तोहफा दिया है। इस दिन उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगत द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। यह व्यवस्था 30 अगस्त की रात्रि 12 बजे से शुरू होकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page