Connect with us

उत्तराखण्ड

युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, दोस्तों पर मौत के घाट उतारने का आरोप

हल्द्वानी। कार में हुई युवक की मौत मामले में दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में मृतक के पिता की ओर से तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में बच्चीनगर नं. 1 लामाचौड़ निवासी राजेंद्र सिंह सामंत ने कहा है कि उसका 22 वर्षीय पुत्र पार्थ राज सिंह सामंत नैनीताल से एलएलबी कर रहा था। बीती 31 अक्टूबर की रात को  9 बजे वह घर से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था लेकिन वह रातभर घर नहीं पहुंचा। अगले दिन दोपहर वह बेहोशी की हालत में मिला था जिसके बाद उसे सांई हास्पिटल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजेंद्र सिंह सामंत का आरोप है कि जिस दिन पार्थ घर से निकला था उस दिन उसे सिद्धार्थ उर्फ सिधु, निवासी भूमिया विहार  कुसुमखेडा, मयंक कन्याल निवासी आरके टैन्ट हाउस रोड हल्द्वानी एंव कमल रावत निवासी धानमिल डहेरिया के साथ देखा गया था। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। राजेंद्र सिंह ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page