उत्तराखण्ड
राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण, पत्रकारों के समर्थन में SLP कार्यक्रम की जानकारी दी

रामनगर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस रामनगर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पत्रकारों की सुरक्षा तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह फाइकस गार्डन, रामनगर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इसके बाद न्यू ग्रीन वैली रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय युवा कांग्रेस के SLP (संविधान लीडरशिप प्रोग्राम) की जानकारी दी गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि SLP एक ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। कार्यक्रम के तहत पत्रकारों को नेटवर्क से जोड़ने और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर सहयोग प्रदान करने की बात कही गई।
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में पत्रकारों और जनसरोकार से जुड़े लोगों की आवाज़ को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए स्वतंत्र पत्रकारिता का सुरक्षित और निर्भीक होना आवश्यक है।
कार्यक्रम में फ़ैज़ महमूद (SLP कम्युनिकेशन लीडर, कुमाऊं डिवीजन), विकास कुमार (विधानसभा अध्यक्ष, रामनगर), सुमित लोहनी (प्रदेश महासचिव, उत्तराखंड युवा कांग्रेस), अमित कुमार (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, रामनगर), जीवन सिंह अधिकारी (ब्लॉक उपाध्यक्ष), चेतन पंत (नगर अध्यक्ष, एनएसयूआई रामनगर), दीपक सिंह रावत (नगर उपाध्यक्ष, एनएसयूआई), शिवम बिष्ट (नगर उपाध्यक्ष, एनएसयूआई), विजय बिष्ट, दीपक राणा और पंकज कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, लोकतांत्रिक अधिकारों और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।




