Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में चम्पावत कांड के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

रामनगर (नैनीताल):
चम्पावत में एक किशोरी के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में मंगलवार को रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। लखनपुर चुंगी पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए CM का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि चम्पावत की घटना अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए।
कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की कि यदि किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग:
इस दौरान सुमित लोहनी (प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस), अमित कुमार आर्य (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), अब्दुल रहमान (प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस), चेतन पंत (पूर्व छात्र संघ सचिव), आरिश सिद्दीकी (जिला महासचिव), ललित जोशी (विधानसभा उपाध्यक्ष), समीर हसनी (जिला उपाध्यक्ष, नैनीताल), मुबाशिर आलम (ब्लॉक अध्यक्ष, रामनगर युवा कांग्रेस), दीपक रावत, पीयूष रावत, शंभू, मनीष कुमार, शिवम बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page