Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में गर्मी का सितम, राहत के लिए युवाओं ने बांटी आइसक्रीम

रामनगर। भीषण गर्मी के प्रकोप से राहगीरों को कुछ निजात दिलाने के लिए नगर के उत्साही युवकों ने मंगलवार को आइस्क्रीम का वितरण किया। मालूम हो कि इन दिनों तराई भावर का पूरा इलाका भीषण गर्मी की चपेट में है। बीते कई दिन से नगर के लोगों द्वारा आम जनता की सहूलियत के लिए विभिन्न स्थानों पर ठंडे शरबत की छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई जा रही हैं। इसी क्रम में बाजार के दर्जनों युवाओं ने मंगलवार को नगर के मुख्य रानीखेत मार्ग पर आइस्क्रीम का स्टॉल लगाकर हजारों राहगीरों के साथ वाहन से गुजर रहे लोगों को आइस्क्रीम वितरित की। इस मौके पर यश अग्रवाल, प्रशांत पांडेय, प्रखर पाण्डे, हर्षित मित्तल, अपूर्व अग्रवाल, आशीष मित्तल, प्रखर अग्रवाल, रितिक अग्रवाल, कार्तिक पाण्डे आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page