Connect with us

Uncategorized

कॉर्बेट पार्क के बाघ ने महिला को बनाया शिकार, रामनगर के ढिकुली गाँव की घटना

 

उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र के दिकुली गाँव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला को बाघ ने हमला कर शिकार बना लिया। मृतका की पहचान कौशल्या (पत्नी लक्ष्मण सिंह) के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कौशल्या सुबह लकड़ी इकट्ठा करने जंगल गई थीं। इसी दौरान बाघ ने अचानक उन पर हमला कर उन्हें खींचकर जंगल में ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव में हड़कंप मच गया, और परिवार ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचित किया।

खोजबीन के बाद, महिला का शव बरामद कर लिया गया है। इस दर्दनाक घटना ने गाँव में भय का माहौल बना दिया है, और ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग द्वारा जल्द ही इस क्षेत्र में बाघ की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही जा रही है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page