Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां दो ज्वैलरी शोरूमों से आभूषण चोरी, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। नगर में चोरों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। चोर अब शोरूमों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही दो ज्वैलरी के शोरूमों से चोरों ने सोने की कान की बाली और गोल्ड रिंग चोरी कर ली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में नैनीताल रोड स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम के स्टोर इंचार्ज प्रकाश जोशी ने कहा है कि शोरूम से अज्ञात चोरों ने सोने की बाली चोरी कर ली है।

इसके अलावा नैनीताल रोड में ही सुनारिका बंसल ज्वैलर्स में भी चोरों की सक्रियता देखी गई है। यहां से चोर गोल्ड रिंग चोरी कर ले गए हैं। मामले में ब्रांच हेड तरुन जैन ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। यह घटनाएं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हुई हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page