Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इस इलाके में हुआ हादसा, कार खाई में गिरी, एक की मौत

देहरादून। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि कार सवार देहरादून से चकराता घूमने आए थे।

घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून की मृत्यु हो गई। इसके अलावा कार सवार आयुष कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी निवासी डालनवाला देहरादून, आदित्य निवासी राजीव नगर देहरादून व वासु साहनी निवासी डालनवाला देहरादून समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना के बाद राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम को मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतर कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार हादसे में मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी चकराता की मोर्चरी में रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page