Connect with us

उत्तराखण्ड

एटीएम गई महिला का एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ा ली नगदी

हल्द्वानी। अब एटीएम में जालसाजों की सक्रियता देखने को मिल रही है। वह लोगों को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल ले रहे हैं। ऐसा ही मामला यहां प्रकाश में आया है। जिसमें महिला का कार्ड बदल खाते से एक लाख की रकम निकाली गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गोरापड़ाव निवासी सुनीता देवी ने  पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह बीती 9 जुलाई को किसी काम से हल्द्वानी बाजार गई हुई थी। इस बीच वह पैसे निकालने के लिए कालाढूंगी चौराहे के पास स्थित एटीएम मशीन में गई। जहां पैसे निकालते समय एटीएम में पहले से मौजूद दो युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और बैंक खाते से एक लाख रूपये की नगदी उड़ा ली।

इसका पता उसे घर पहुंचने पर तब चला, जब मोबाइल में पैसे निकाले जाने संबंधी मैसेज आया। यह देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर रकम वापसी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page