Connect with us

उत्तराखण्ड

पत्नी और उसके दोस्त के कारनामो से आजिज पति पहुंचा थाने, लगाई गुहार

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व उसके दोस्त पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जीतपुर नेगी, रामपुर रोड निवासी राजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा है कि उसकी पत्नी कविता राठौर रामगढ़ ब्लॉक में जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका है। राजेंद्र का कहना है कि बीती 18 मार्च को जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी अपने पुरूष दोस्त अभिषेक बक्शी के साथ थी।

जब उसने अपनी पत्नी से अभिषेक के बारे में जानकारी जुटानी चाही तो दोनों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उसकी पत्नी कविता ने उस पर चाकू से हमला बोला। जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page