Connect with us

उत्तराखण्ड

दर्दनाक- बाइक से घर लौट रहा था होमगार्ड, बाइक खाई में गिरने से हुई मौत

भीमताल। हल्द्वानी में ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे दो होमगार्ड के जवानों की बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एसटीएच में उपचार चल रहा है।

खनस्यू के थानाध्यक्ष  मोहन सिंह राणा ने बताया कि हल्द्वानी नगर निगम में चल रहे प्रशिक्षण से वापस लौट रहे होमगार्ड जवान 28 वर्षीय दीपक पनेरु पुत्र त्रिलोक चंद्र पनेरु अपने साथी जवान के साथ  हल्द्वानी आया था। वह  बाइक से अपने घर डालकन्या जा रहा था, अचानक बड़ोन चमोली गांव के पास चट्टान से नीचे गिरने पर दीपक पनेरु की मौत हो गई है। घटना रात 8:00 बजे की बताई जा रही है।

होमगार्ड जवान दीपक पनेरु के दो बच्चे हैं और वह धारी तहसील के अंतर्गत तैनात है, ऐसे में उसके परिजनों में मातम का माहौल है, जिला प्रशासन और थाना खनस्यू मामले की जांच कर रहा है। इस घटना में होमगार्ड के दूसरे जवान मदन चंद्र बहुगुणा गंभीर रूप से घायल हो गए।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page