Connect with us

उत्तराखण्ड

पनचक्की सड़क हादसे के बाद बड़ा फैसला: हल्द्वानी शहर में भारी वाहनों पर लगेगी रोक, ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत

मुख्य चौराहों का निरीक्षण, हाइट गेज-बैरियर और चेतावनी संकेत लगाने की तैयारी; सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए बनेगा विशेष प्लान

हल्द्वानी:
पनचक्की सड़क हादसे के बाद हल्द्वानी शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। हादसे को गंभीरता से लेते हुए SSP ने पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और निर्माणाधीन साइट्स का निरीक्षण किया गया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और आमजन को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
निरीक्षण के दौरान पंचक्की घटनास्थल, पंचक्की चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, चौंफला चौराहा और कठघरिया चौराहा समेत शहर के कई संवेदनशील पॉइंट्स का जायजा लिया गया। घटनास्थल के पास बने रैंप को दुरुस्त करने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर सड़क संरचना को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए हल्द्वानी के अंदर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की योजना पर चर्चा हुई। कोल टैक्स तिराहा, हाइडल, लामाचौड़ तिराहा, कठघरिया चौराहा और हनुमान मंदिर चौराहा जैसे प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
यातायात को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए कई तकनीकी व्यवस्थाओं पर भी काम होगा। प्रमुख चौराहों पर हाइट गेज, स्लाइडिंग बैरियर और ट्रैफिक आईलैंड के अपग्रेड की तैयारी है। साथ ही, निर्माणाधीन साइट्स पर चेतावनी साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, ब्लिंकिंग लाइट और सैंड बैग लगाए जाएंगे, ताकि रात और खराब मौसम में भी वाहन चालकों को स्पष्ट संकेत मिल सकें।
आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, जाम नियंत्रण और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता दी जाएगी। यह योजना शहर की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए लंबे समय तक राहत देने वाली मानी जा रही है।
पनचक्की हादसे के बाद उठाए जा रहे ये कदम संकेत दे रहे हैं कि अब हल्द्वानी में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर ठोस और संरचनात्मक बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था मिल सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page