Connect with us

उत्तराखण्ड

दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया युवक डूबा, तलाश में अभियान

हल्द्वानी। दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने चाफी के निकटवर्ती परिताल गया युवक झरने में नहाने के दौरान अचानक डूब गया। इससे साथियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चला दिया। बहरहाल युवक का सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के पीछे दुर्गा सिटी सेंटर का रहने वाला चिन्मय जीना अपने छह दोस्तों के संग परिताल आया था। शाम को दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद सभी परिताल में नहाने लगे। इसी समय चिन्मय डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।

मुक्तेश्वर के थाना अध्यक्ष ने बताया हल्द्वानी से छह युवक जन्मदिन मनाने भीमताल आए थे। परिताल में जाकर नहाने लगे तभी उनमें से एक युवक डूब गया। युवक की उम्र 18 साल बताई जा रही है। घटना देर शाम को होने के चलते सूचना देर से मिली। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया है। लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page