Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान के तहत चलाया गया सफाई अभियान

भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान के तहत चलाया गया सफाई अभियान

रामनगर।भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर मंडल के विभिन्न बूथों पर ‘गांव/बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत सफाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों और पार्कों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

शहर के विभिन्न इलाकों में आयोजित इन कार्यक्रमों में न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, बल्कि स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। सफाई अभियान को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने स्वेच्छा से श्रमदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, वरिष्ठ भाजपा नेता भगीरथ लाल चौधरी, रामभरोसे डब्बल, बूथ अध्यक्ष प्रशांत गोला, हरीश यादव, शेर सिंह यादव, दीप्ति रावत, अंजना सुंदर्याल, रुचि गिरी, मनोज पांडे, नितेश, ईशान अग्रवाल, जयप्रकाश जोशी, दीनानाथ चावला, मोतीलाल अग्रवाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है। स्वच्छ भारत मिशन और सेवा भाव को पार्टी हमेशा प्राथमिकता देती रही है। स्थापना दिवस पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज सेवा को बढ़ावा देना है।

सफाई अभियान के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page