Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर:बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला!

रामनगर:बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला!

रामनगर।
महंगाई की मार झेल रही जनता की आवाज अब सड़कों पर गूंजने लगी है। घरेलू गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल और बिजली के लगातार बढ़ते दामों से त्रस्त लोगों की पीड़ा को उठाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी हुई और रानीखेत रोड पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है। उन्होंने तीखा आरोप लगाया कि चुनावों से पहले मोदी सरकार ने महंगाई, बेरोज़गारी और किसानों की आमदनी बढ़ाने जैसे वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। “हर परिवार को 15 लाख रुपए, हर साल 2 करोड़ नौकरियां और किसानों की आमदनी दोगुनी करने जैसे वादे अब जुमले साबित हो चुके हैं,” उन्होंने कहा।

नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा अब झूठ की सारी हदें पार कर चुकी है। “महंगाई पर फेल सरकार अब हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद और पाकिस्तान जैसे मुद्दों को हवा देकर देश को बांटने में जुटी है,” उन्होंने कहा। भुवन शर्मा ने सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल नेता और कार्यकर्ता:

इस पुतला दहन प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
पूर्व विधायक रणजीत रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, भुवन पाण्डेय, गिरधारी लाल, जिला महासचिव मो युसूफ, सभासद दीप चंद्र, मो अजमल, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस एड. फेजुल हक़, भुवन चंद्र, लीलाधर जोशी, बाबर खान, शाहिद सद्दाम, कमल नेगी, दीपक जोशी, कमल तिवारी, धीरज मौलिखी, गुलाम सादिक, नजाकत अली, ओम प्रकाश आर्यवंशी, कुबेर कड़ाकोटि, धीरज उपाध्याय, भोपाल राम, मोहसिन खान, खुर्शीद आलम, मोईन खान, जावेद खान, अनीश खान, कैलाश त्रिपाठी, चाँद खान, राजीव अग्रवाल, पंकज सुयाल, रतन सिंह भाकुनी आदि शामिल रहे।

जनता के मुद्दों से मुँह मोड़ने वाली सरकार के खिलाफ रामनगर की सड़कों पर हुआ यह प्रदर्शन सिर्फ़ एक शुरुआत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि अगर सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया, तो अगला कदम और ज़्यादा उग्र होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page