Connect with us

उत्तराखण्ड

खैरना में खाई में गिरी बोलोरो, एक की मौत, पांच घायल

नैनीताल। पिथौरागढ़ जा रहा बोलेरो वाहन खैरना के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने घायलों को रेस्क्यू किया। साथ ही शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आज 13 नवम्बर को जनपद नैनीताल, चौकी खैरना से सुबह सवा चार बजे सूचना मिली कि जौरासी खैरना के पास एक ईको वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी। वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायल अवस्था मे थे जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृत वक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की शिनाख्त छतर सिंह पुत्र डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़ के रूप में हुई। घायलों में सूरज सिंह , पुत्र पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, जितेंद्र डसीला, पुत्र राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़,संतोष मेहर, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, हरीश कुमार , निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़ शामिल है। एक घायल का नाम पता नहीं चल पाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page