Connect with us

उत्तराखण्ड

पहले बेटे ने किया घिनौना कृत्य, अब पिता केस वापस लेने के लिए पीड़िता को दे रहा धमकी, मुकदमा

हल्द्वानी। महिला ने कुछ लोगों पर गालीगजौल और मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में गौजाजाली निवासी महिला ने कहा है कि बीती 5 मई को उसके मकान मालिक तालिब अली के पुत्र शेर अली ने उसकी बाथरूम में वीडियो बना ली थी। इस मामले में आरोपी जेल से जमानत पर छूट कर वापस आ गया है। आरोप है कि आरोपी शेर अली के पिता तालिब अली, उनका साथी हफीज आए दिन पर उस मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते रहते हैं।

साथ ही उसके पति के साथ गाली गलौज करते रहते हैं। धमकी दी जा रही है कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो अच्छा नहीं होगा। पीड़िता ने आरोपियों से स्वयं के साथ ही परिवारजनों को जान माल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page