Connect with us

उत्तराखण्ड

इस वजह से खुद की सुरक्षा के लिए चाकू लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

हल्द्वानी। गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

मुखानी थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान भाखड़ा रपटे के पास संदिग्धावस्था में आ रहे युवक को रूकने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूरा पुत्र नवाब खान निवासी ग्राम बिथागवर, सितारगंज बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका कुछ लोगों के साथ पूर्व में झगड़ा हुआ था। जिसके चलते वह सुरक्षा की दृष्टिगत चाकू लेकर घूम रहा है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page