Connect with us

उत्तराखण्ड

अग्निपथ आंदोलन को लेकर जीआरपी उत्तराखंड का बड़ा बयान आया सामने

प्रदेश में चल रहे अग्निपथ आंदोलन को लेकर जीआरपी उत्तराखंड का बयान आया है तथा उन्होंने सोशल मीडिया से अनुरोध करते हुए कहा कि गलत खबरों को तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर ना पेश करें उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए कहा कि कृपया अवगत कराना है कि कतिपय शरारती तत्वों द्वारा “रेलवे-स्टेशन रूङकी में भी अग्निपथ योजना से विधार्थी ने अपना प्रदर्शन किया रेलवे-स्टेशन पर तोङ फोङ की” शीर्षक से एक फर्जी वीडियो के साथ खबर प्रसारित की जा रही है

जो कि पूर्णतः फर्जी है इस प्रकार की कोई भी घटना घटित नही हुई है उक्त शरारती व्यक्ति को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । सभी से अनुरोध है कि इस प्रकार की फर्जी खबरों को किसी भी माध्यम से प्रसारित न करें ऐसी खबरों को प्रसारित करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page