Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां ट्रक की चपेट में आया टेंपो, एक की मौत, कई घायल

रुड़की।यहां के रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक टैम्पो की भिड़ंत हो गई। जिसमें सवार एक व्रद्ध महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सैन्टर रैफर किया गया है।आज सुबह के समय एक सवारियों से भरा टैम्पो रायपुर से रुड़की की ओर जा रहा था जैसे ही टैम्पो कुछ दूरी पर पहुंचा तो उसे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिनमे दो की हालत को गम्भीर देखते हुए ऐम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है। जबकि सफरपुर गांव निवासी कामिल की मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर मची अफरातफरी की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया है जबकि ट्रक चालक फरार है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page