Connect with us

उत्तराखण्ड

चलते-चलते स्कूल बस में लग गई आग, बच्चों में मची चीख-पुकार, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाले

चमोली। यहां मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हल्दापानी गोपेश्वर के पास स्कूल बस में एकाएक आग लग गई। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सकर्त हो गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार 29 अगस्त को जब पुलिस उपाधीक्षक जनपद मुख्यालय से मीटिंग समाप्त होने के बाद कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे तो रास्ते में हल्दापानी (गोपेश्वर) के पास क्राइस्ट एकेडमी की बस जो बच्चों को लेकर जा रही थी में अचानक आग लग गयी व कुछ ही सेकंडों में गाडी में धुंआ ही धुंआ हो गया व बच्चे चीखने-पुकारने लगे। जिस पर तत्काल पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अपना वाहन रुकवाकर स्कूल बस में सवार सभी 30 बच्चों का रेस्क्यू कर वाहन से सकुशल बाहर निकाला। इधर इस घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के आदेशानुसार पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत स्कूल बसों की चैकिंग कर उसमें मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं की भी पूरी जांच की जाएगी, ताकि बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी ढिलाई अथवा छूट नहीं दी जाएगी। निर्धारित नियमों की उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित बस व विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूली बस चालकों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page