Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर खड़ी स्कूटी में चोरों ने किया हाथ साफ

हल्द्वानी। चोरों ने कॉलेज के बाहर खड़ी पूर्व सैनिक की बाइक उड़ा दी। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी पूर्व सैनिक हरीश बिष्ट ने  पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह बीती 28 जुलाई को किसी काम से एमबीपीजी कॉलेज के पास गए थे। जहां उन्होंने अपनी स्कूटी संख्या यूके04टी-2650 कॉलेज के बाहर खड़ी कर दी।

जब वह कुछ देर बाद वापस लौटे तो स्कूटी अपने स्थान से गायब ‌देख उनके पैरौंतले जमीन खिसक गई। उन्होंने स्कूटी की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page