Connect with us

उत्तराखण्ड

दहेज में कार और नगदी न मिलने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित, घर से निकाला

हल्द्वानी।  दहेजलोभी ससुरालियों ने कार और आठ लाख के लिए न सिर्फ विवाहिता को प्रताड़ित किया, बल्कि उसे घर से भी निकाल दिया। महिला सेल में बात न बनने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पंचायत घर, हल्दूपोखरा रामपुर रोड निवासी पूनम मेहरा पुत्री महेश सिंह मेहता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 22 नवम्बर 2019 को चम्पावत निवासी संजय मेेहरा के साथ संपन्न हुआ। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिए। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और विवाह के कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने सगाई के समय भी 8 लाख की नगदी और कार की मांग की। जिस पर मायके पक्ष ने असमर्थता जताई।

पीड़िता का कहना है कि विवाह के कुछ समय बाद एयरफोर्स में तैनात उसका पति संजय मेहरा उसे दिल्ली ले गया। जहां किराए के मकान में अज्ञात आदमी भेजकर उसे डराया-धमकाया गया। इतना ही नहीं दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। यह मामला महिला सेल में भी चला। लेकिन बात नहीं बनी। इस पर पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति समेत सास चन्द्रा देवी, ससुर प्रताप सिंह, ननद रेनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page