Connect with us

उत्तराखण्ड

काम देने के नाम पर युवक से खुलवाया बैंक खाता और कर दिया लाखों का लेनदेन, अब पुलिस की शरण में पहुंचा पीड़ित

हल्द्वानी। ऑन लाइन काम ढूंढना युवक को महंगा पड़ गया। जालसाजों ने ऑनलाइन काम देने के नाम पर उससे बैंक खाता खुलवा लिया और ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर बदल कर इस खाते से लाखों का लेन-देन कर लिया गया। इसका पता युवक को बैंक से फोन आने पर चला।

पुलिस को सौंपी तहरीर में लालपुर नायक निवासी राहुल चौधरी ने कहा है कि ऑनलाइन काम की तलाश के दौरान वह दूरभाष पर एक व्यक्ति के संपर्क में आया। कहा कि उनकी कंपनी पैकिंग का काम करती है। इसके लिए उसे एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाना पड़ेगा।

बकायदा उसे सत्यापन के लिए किट भी भेजी गई। इस बीच उसे बैंक से कॉल आई तो पता चला कि उसके बैंक खाते से एक माह की अवधि में करीब 20 लाख का लेन-देन हो चुका है। यह सुनकर युवक के पैरोंतले जमीन ‌खिसक गई। इस पर वह तत्काल पुलिस की शरण में पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page