Connect with us

उत्तराखण्ड

किशोरी से दुष्कर्म पर सड़क में उतरी कांग्रेस, भाजपा का फूंका पुतला

हल्द्वानी। उत्तराखंड के चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज कांग्रेस जनों ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा का पुतला फूंका।

यहां एकजुट हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने से स्पष्ट हो गया कि सत्ता पक्ष के लोगों को कानून का कोई भय नहीं है। गुस्साए कांग्रेसियों ने नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी का पुतला दहन कर शर्मसार करने वाली घटना की घोर निंदा की। उन्होंने आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत की तुरंत गिरफ्तारी और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी बहादुर सिंह बिष्ट, प्रकाश पांडे और ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता द्वारा किये गए कुकृत्य ने बता दिया कि प्रदेश की बेटियां कही भी सुरक्षित नही हैं, सत्ता का नशा भाजपा नेताओं में इस कदर हावी है कि वे बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा भूलते हुए बेटियों पर लगातार जुल्म करने पर आमादा है।

ऐसा प्रतीत हो रहा जैसे बेटियों के साथ जुल्म के लिये भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की मौन स्वीकृति हो। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, प्रदेश महामंत्री शोभा बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्या ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं-बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नही है, भाजपा नेताओं द्वारा लगातार प्रदेश को शर्मसार करने का कुकृत्य किया जा रहा बेटियों पर लगातार जुल्म किया जा रहा। प्रदेश की कानून व्यवस्था भाजपा राज में पूरी तरह से चरमरा गई है। ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, महानगर महामंत्री विनोद कुमार पिन्नु, कोषाध्यक्ष कन्नू परगाई, युवक कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हेमन्त साहू, सरदार सतनाम सिंह और संदीप भैसोड़ा ने कहा कि धाकड़ धामी राज मे देवभूमि दिन प्रतिदिन शर्मसार होती जा रही। मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। पुतला दहन करते हुए अशोक जोशी, राजेंद्र बिष्ट, चंपा चिलवाल, गीता बहुगुणा, पुष्पा नेगी, कमला तिवारी, अलका आर्य, जया पाठक, प्रीति आर्या, नितिन भट्ट, गुड्डू सम्ममल, अमित रावत, कोमल जायसवाल, बबलू बिष्ट, विक्की कोटलिया, एडवोकेट अनिल कन्नौजिया, विक्रम रंधावा, सुमित कुमार, तसकीन अहमद, अर्जुन राणा, आशीष कुरई, पूरन बिष्ट, कौशलेंद्र भट्ट, ऐडवोकेट धर्मवीर, मयंक गोस्वामी ने दुष्कर्म के आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत की गिरफ्तारी और नाबालिक बिटिया को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page