Connect with us

उत्तराखण्ड

इस हालत में मिला 14 दिन से लापता रेंजर का शव, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। 14 दिन से लापता वन क्षेत्राधिकारी का शव भीमताल झील में तैरता मिला है। इससे इलाके में जहां सनसनी फैली हुई है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनके लापता होने के बाद से पुलिस तलाश में जुटी हुई थी।

बता दें कि ऊंचापुल हल्द्वानी निवासी हरीश चंद्र पाण्डे (55) तराई सेंट्रल डिवीजन रुद्रपुर में फारेस्ट रेंजर के पद पर तैनात थे। बीती 29 नवंबर की शाम 7 बजे वह अचानक घर से लापता हो गए। परिजनों ने मुखानी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस उन्हें तलाश करने में जुट गई। पुलिस ने उनकी तलाश में कई सीसीटीवी फुटेज खंगाली। रुद्रपुर में भी उनके बारे में जानकारी जुटाई गई लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं मिल पाया।

इधर एक फुटेज में हरीश पाण्डे काठगोदाम की ओर जाते दिखे। जिसके बाद उन्हें टैक्सी से भीमताल में उतरते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश भीमताल में शुरू कर दी। बुधवार की सुबह उनका भीमताल झील से बरामद हुआ है। वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page