Connect with us

उत्तराखण्ड

इंस्टाग्राम में किशोरी से दोस्ती कर मेरठ में बंधक बनाकर दुराचार, गिरफ्तार

देहरादून। इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद युवक किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया। इसके बाद वह उसे बंधक बनाकर दो माह तक दुराचार करता रहा। इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि किशोरी को भी बरामद किया गया है।

रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम के अनुसार, 27 मई को क्षेत्र से 13 साल की किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी परिवार को सदस्यों का फोन लेकर चोरी-छिपे किसी से बात करती थी। साथ ही पिता के मोबाइल फोन से उसने इंस्टाग्राम पर आइडी बनाई हुई है। आइडी खोलने पर पता चला कि किशोरी की हर फोटो और वीडियो पर एक युवक ने लाइक व कमेंट किए हुए थे।

जानकारी जुटाने पर पता चला कि युवक मेरठ का रहने वाला है। इस पर 21 जुलाई को पुलिस टीम मेरठ गई। पुलिस ने वहां से आरोपित विकास कश्यप (उम्र 22 वर्ष) को दत्तावली गेसूपुर, जिला मेरठ से गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को भी बरामद कर लिया। किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात कही। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page