Connect with us

उत्तराखण्ड

सऊदी अरब में दोस्त का किराये में लिया लाखों का सामान बेचकर भारत लौटा युवक, पुलिस जांच में जुटी

रूड़की। स्थानीय युवक अपने दोस्त को 3.5 लाख रूपये का चूना लगाकर सऊदी अरब से भारत लौट आया है तथा दोस्त के परिजनों ने आज भारत सरकार व पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की है।

उक्त मामला थाना भगवानपुर अन्तर्गत गांव खेलपुर का है। घटना की बाबत भगवानपुर पुलिस ने बताया कि खेलपुर निवासी कलीम सऊदी अरब में नौकरी करता है। कलीम का दोस्त मोबीन गत दिनों उसके पास सऊदी अरब गया था। इसके बाद मोबीन ने उसके अकामा पर 3.5 लाख रूपये का सामान किराये पर लिया था।

इसके बाद मोबीन उस सामान को बेचकर चुपचाप भारत लौट आया था। जिस दुकान से मोबीन ने सामान लिया था, अब उस दुकान का मालिक कलीम पर रकम देने के लिये दबाव बना रहा है। कलीम के परिजनों ने इस बाबत पुलिस व भारतीय दूतावास को इस घटना की जानकारी दी है और न्याय की गुहार लगायी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page