Connect with us

कुमाऊँ

दर्जनों नवयुवको ने थामा कांग्रेस का हाथ।

रामनगर(नैनीताल)दर्जनों युवाओं ने आज कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।पार्टी में आए इन नवयुवकों का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कांग्रेस पार्टी के नगर मुख्यालय पर नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला की अध्यक्षता में आयोजित समारोह मे करन नेगी, गोपाल सिंह, ललित बिष्ट, सूरज पाठक, गर्वित चिलवाल, रोहित मनराल, कमलेश, पंकज खुल्बे, अजय, योगेश, ललित, प्रिंस सहित अन्य युवाओं को माल्यार्पण कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के दौरान पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के युवाओं के कंधों पर सवार होकर सत्ता हथियाने के बाद उनके साथ जो छल किया है उससे युवाओं में असंतोष पनप रहा है। बेरोजगारी के चलते युवा भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकना चाहता है। इससे युवा कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देखते हुए उसका हाथ थाम रहे हैं। कांग्रेस युवाओं की इस उम्मीद को नाउम्मीद नहीं होने देगी। युवा जोश के साथ कांग्रेस भाजपा को सत्तामुक्त कर युवाओं को न्याय दिलाने का काम करेगी।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, दिनेश लोहनी, कुन्दन प्रकाश, सभासद मोहम्मद मुजाहिद, महेश पांडे, वीरेंद्र लटवाल, पूर्व सभासद नदीम कुरैशी, प्रेम जैन, मोहम्मद यूसुफ, खुर्शीद अंसारी, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष राजेश नेगी, सुमित तिवारी, महेंद्र सिंह रावत, विनय पडलिया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page