Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां नैनीझील में मिला अज्ञात महिला का शव

नैनीझील से अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मल्लीताल क्षेत्र में महिला का शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करना शुरू किया ।

नैनीताल में माँ नयना देवी मंदिर के समीप बोट स्टैंड की झील में आज सवेरे एक महिला के होने की खबर पुलिस को 112 सेवा से मिली । पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिसमे महिला की मौत हो चुकी थी । पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन सभी ने महिला के स्थानीय होने की तो बात की लेकिन सही पहचान न कर सके ।

नैनीझील में चार दिनों में महिला का दूसरा शव मिलने से भी लोगों में असंतोष है । इससे पहले 19 जून को एक लापता नाबालिग का शव मिला था । लगभग 25 से तीस वर्षीय महिला शादीशुदा नजर आ रही है । महिला की नाक और कान में जेवर देखे जा सकते हैं । उसकी मांग भी भरी हुई है ।

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page