Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां होटल के कमरे में मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी

हल्द्वानी। यहां एक अधेड़ का शव होटल के कमरे में पड़ा मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से चिंकूड़ा, पटगलिया महरा गांव निवासी 54 वर्षीय राधा कृष्ण जोशी पुत्र रमेश चन्द्र जोशी बीती शाम यहां रोडवेज स्टेशन के समीप स्थित एक होटल के कमरे में ठहरा था। बुधवार को जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला को स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

इस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। कोतवाल हरेंद्र चैधरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर राधाकृष्ण का शव पड़ा मिला। उसके जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि मृतक जल संस्थान में कार्यरत था। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page