Connect with us

उत्तराखण्ड

किसी बात को लेकर भाई ने बहन के मारा थप्पड़, उठाया आत्मघाती कदम,मौत

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र से अब तक की एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर सरदार नगर कॉलोनी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक गौरव जोशी ने लोगों से जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया। किसी बात को लेकर भाई ने बहन के मारा थप्पड़


प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय पिंकी पुत्री छोटेलाल अपनी मां अनीता के साथ घर पर थी। जब उसकी मां टॉयलेट से वापस लौटी तो घर का दरवाजा बंद था। अनीता ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया गया। जब लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। पिंकी ने गले में दुपट्टा बाध कर आत्महत्या कर ली थी।

मौजूद लोगों ने दुपट्टे को काटकर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर उसके बड़े भाई ने उसे थप्पड़ मार दिया था जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page